{"_id":"5e24baf58ebc3e4b017f816b","slug":"five-tourists-including-two-foreigners-stranded-on-goa-beach-due-to-rise-in-ganga-s-water-level-rishikesh-news-drn3333354129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ने से गोवा बीच पर दो विदेशी समेत पांच पर्यटक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ने से गोवा बीच पर दो विदेशी समेत पांच पर्यटक फंसे
विज्ञापन
गोवा बीच पर फंसे विदेशी पर्यटक।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से गोवा बीच पर पांच पर्यटक फंस गए। इनमें दो विदेशी और तीन स्थानीय पर्यटक शामिल थे। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होने के बाद हरकत में आई लक्ष्मणझूला पुलिस ने पुलिस ने निजी राफ्ट की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें सकुशल निकाला।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत के अनुसार रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला नियंत्रण कक्ष, पौड़ी से कंट्रोल रूम पर दो विदेशी सहित पांच पर्यटकों के नीलकंठ बाईपास तिराहे के समीप गोवा बीच पर फंसे होने की सूचना आई।
इनमें लिलिया निवासी यूक्रेन, मेल निवासी फ्रांस, हेमलता पुत्री मोहन निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली, विकास शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा और आकाश शर्मा पुत्र चंद्रशेखर शर्मा दोनों निवासी गंगानगर ऋषिकेश शामिल थे।
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिसकर्मी गोवा बीच पहुंचे और पर्यटकों को करीब तीन बजे सकुशल निकाल लिया। थानाध्यक्ष ने पर्यटकों की पहचान के रूप में कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम में एसआई दर्शन सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, अरविंद नेगी, नरेंद्र, राजेंद्र और विपिन शामिल थे
---
डेंजर जोन घोषित होने के बावजूद जा रहे लोग
रविवार की दोपहर जिस गोवा बीच पर घटना घटी, लक्ष्मणझूला पुलिस ने उसे डेंजर जोन घोषित किया है। टिहरी डैम से समय समय पर पानी छोड़े जाने और गंगा का जल स्तर बढ़ जाने के कारण यहां पानी का बहाव तेज हो जाता है, लिहाजा, यहां स्नान करने की सख्त मनाही है, इसके अलावा इस बीच पर जाना भी प्रतिबंधित है। इस संबंध में बोर्ड और स्लोगन लगाकर भी जानकारी दी गई है। बावजूद इसके यहां पर्यटक पहुंच गए।

लक्ष्मणझूला में गोवा बीच पर फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस।- फोटो : RISHIKESH