फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five shops have been built on the land of Uttarakhand

Rishikesh News: हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस के पास यूजेवीएनएल की भूमि पर बन गई दुकानें

Thu, 21 Sep 2023 10:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:41 AM IST
विज्ञापन
Five shops have been built on the land of Uttarakhand

विज्ञापन



शिवाजी नगर चौक के ठीक सामने बनीं हैं दुकानें

यूजेवीएनएल के अधिकारी बोले लोनिवि की जमीन पर बनीं हैं दुकानें



पशुलोक बैराज क्षेत्र में हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस के पास उत्तराखंड जल विद्युत निगम की भूमि पर पांच दुकानें बन गई हैं। वहीं इन दुकानों को यूजेवीएनएल के अधिकारियों ने लोनिवि की दुकान पर बना हुआ बताया। लोनिवि ने इन दुकानों को जल्द ही ध्वस्त करने की बात कही है।

इन दिनों हाईकोर्ट के आदेश पर लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, नगर निगम सड़कों के किनारे हुए कच्चे पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त करने में जुटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग ऋषिकेश ने 13 सितंबर को एम्स रोड पर अतिक्रमण हटाया था। लेकिन लोनिवि के अधिकारियों को शिवाजी नगर चौक के ठीक सामने हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस के पास सड़क पर बनीं दुकानें नजर नहीं आई। लोनिवि अधिकारी अभियान के दौरान खानापूर्ति कर चले गए। यह दुकानें करीब छह माह पहले पक्की बनाकर तैयार की गई हैं। इन दुकानों में तीन दुकानें पक्की और दो कच्ची हैं। देखने में यह दुकानें उत्तराखंड जल विद्युत निगम की जमीन पर बनीं नजर आती है। लेकिन यूजेवीएनएल ने दुकानों का निर्माण अपनी जमीन पर होने इंकार किया। इन दुकानों के कारण एम्स के तीन नंबर गेट के बाहर हर समय जाम जैसे स्थिति बनी रहती है। शिवाजी नगर चौक दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन




पशुलोक बैराज में शिवाजी नगर गेट के ठीक सामने जो दुकानें बनीं हुई हैं वह उत्तराखंड जल विद्युत निगम की जमीन पर नहीं हैंं। वह दुकानें लोक निर्माण की सड़क पर बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ललित टम्टा, अधिशासी अभियंता (सिविल) यूजेवीएनएल ऋषिकेश

पिछले सप्ताह एम्स रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस के पास की दुकानें क्यों ध्वस्त नहीं की गई संबंधित अभियंता के जवाब तलब किए जाएंगे। जल्द ही सड़क पर बनीं दुकानें ध्वस्त की जाएंगी।

- धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लोनिवि ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed