फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five Schools Win Titles in Chess Competition

Rishikesh News: शतरंज मुकाबले में पांच स्कूलों ने जीते खिताब

Sun, 11 Oct 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 11 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Five Schools Win Titles in Chess Competition
- औरंगजेब गुलाल विद्यालय, निर्मल आश्रम अकादमी, डीएसबी, ओलंपस हाई व दून इंटरनेशनल रहे विजेता
विज्ञापन

- 40 विद्यालयों के 144 खिलाड़ियों के बीच हुआ मुकाबला
श्यामपुर। राष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर खैरी कलां, श्यामपुर स्थित निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी (एनजीए) में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर-9 में औरंगजेब गुलाल विद्यालय, बिजनौर, अंडर-13 वर्ग में निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी, अंडर 15 में डीएसबी, ऋषिकेश, अंडर-17 में ओलंपस स्कूल, देहरादून और अंडर-19 में दून इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश विजेता रहे।

प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, ढालवाला, डाकपत्थर और बिजनौर सहित विभिन्न क्षेत्रों के 40 विद्यालयों के 144 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज और संत बाबा जोध सिंह महाराज, मुनि की रेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और फिडे मास्टर शिराली पटनायक ने किया। समापन समारोह में दायित्वधारी चारु माथुर कोठारी, मुकेश कुमार और मनप्रीत शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए। अंडर-9 वर्ग में औरंगजेब गुलाल विद्यालय, बिजनौर के स्वर्णिम चौधरी प्रथम रहे। माउंट फोर्ट स्कूल, रुड़की के मानव डंगवाल दूसरे और बीएमडीएवी, हरिद्वार के श्रेष्ठ जुगलान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-13 वर्ग में निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी की प्रियांशा छेत्री ने प्रथम, सेपियंस स्कूल, विकासनगर के अन्वेष उनियाल दूसरे और डीएसबी, ऋषिकेश की इरा शेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 वर्ग में डीएसबी, ऋषिकेश की लक्षिता चौधरी ने पहला, भागीरथी विद्यालय, हरिद्वार की जयति ने दूसरा और ओलंपस हाई स्कूल, देहरादून की हिमानी माहेश्वरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में ओलंपस स्कूल, देहरादून के शुभम माहेश्वरी ने प्रथम, बीएमडीएवी, हरिद्वार के शौर्य जुगलान ने दूसरा और भागीरथी विद्यालय, हरिद्वार के आशुतोष उनियाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में दून इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकेश के वैभव पहले , निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी, ऋषिकेश के वेदांश भट्ट दूसरे और एएनडी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार के लक्ष्य सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed