{"_id":"56e86f2f4f1c1b20488b4589","slug":"fire-in-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस के कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस के कमरे में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Wed, 16 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
लक्ष्मणझूला स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में संदिग्ध हालात में आग लग गई। गनीमत रही कि आगजनी के दौरान कमरे में ठहरी विदेशी महिला टहलने बाहर गई हुई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल कर्मियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक बिस्तर और फर्नीचर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक संत सेवा आश्रम संचालक महंत गोविंद दास का आश्रम परिसर में गेस्ट हाउस है। मंगलवार देर शाम गेस्ट हाउस का एक कमरा धधक उठा। आग की लपटें उठने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाने में तैनात दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। इस दौरान कमरे में रखा बिस्तर और फर्नीचर आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि कमरे में विदेशी महिला ठहरी हुई थी, जो घटना के समय बाहर घूमने गई हुई थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन