फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fire broke out in the pipes kept in the plot near the CNG pump

Rishikesh News: सीएनजी पंप के पास प्लॉट में रखे पाइपों में लगी आग

Tue, 20 Jun 2023 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the pipes kept in the plot near the CNG pump
हरिद्वार ऋषिकेश राजमार्ग पर श्यामपुर के पास एक खाली प्लॉट में रखे कबाड़ में सोमवार दोपहर अचानक आग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। जिस जगह आग लगी वहां से कुछ ही दूसरी पर सीएनजी पंप है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक छह महीने पहले ही प्लॉट में प्लास्टिक के पाइप रखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार दोपहर अचानक पाइपों में आग लग गई। देखते ही देखते यहां से बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। आग में प्लॉट के पास ही एक सीमेंट के गोदाम में लगा एसी जल गया, जबकि गोदाम की दीवारों में दरारें आ गईं।प्लॉ ट के मालिक रमन सिंह ने बताया कि दमकल की टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया शाम पौने सात बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची थी। टीम में शामिल सतीश कुमार, मनोज घिल्डियाल, कुलभूषण चौहान ने आग पर काबू पाया। सीएनजी पंप नजदीक होने से आग बढ़ने का खतरा था, हालांकि समय रहते आग को बुझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed