फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fire breaks out in junk shop, burnt body of young man found

Rishikesh News: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, युवक का जला शव मिला

Tue, 04 Nov 2025 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 04 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in junk shop, burnt body of young man found
हीरालाल मार्ग पर कबाड़ी की दुकान में आग लगने पर इस तरह उठती आग की लपटें। स्रोत-विडियो ग्रेब

विज्ञापन
गोविंदनगर हीरालाल मार्ग स्थित एक कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग ने सनसनी फैला दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। तलाशी के दौरान दुकान के अंदर एक कमरे से एक युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ, जिसने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान रोहित (21) पुत्र स्व. रामप्रसाद निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी गोविंद नगर स्थित झुग्गी झोपड़ी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे हीरालाल मार्ग स्थित एक कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूसरी मंजिल तक पहुंच रही थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया। रेस्क्यू टीम ने अंदर छानबीन किया तो दुकान के अंदर एक युवक का जला हुआ शव मिला। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक चोरी के इरादे से छत के रास्ते दुकान में घुसा होगा। अंधेरे में रोशनी करने के लिए माचिस जलाने से कबाड़ में आग भड़क उठी और वह भीतर ही फंस गया। दुकान के बाहर शटर पर दो ताले लगे हुए थे, जिससे वह बाहर निकलने में असमर्थ रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed