फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   FIR in Kotwali against 50 including councilor

पार्षद सहित 50 के खिलाफ कोतवाली में तहरीर

Tue, 24 Dec 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
FIR in Kotwali against 50 including councilor
ऋषिकेश। वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश ने कोतवाली पुलिस को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में तहरीर दी है। तहरीर में पार्षद सहित 50 महिलाओं का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

बीते रोज हाईकोर्ट के आदेश पर वीरपुर खुर्द में वन विभाग की भूमि पर किए गए निर्माणों को चिह्नीकरण करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा था। विभाग की टीम शनिवार से यहां चिह्नीकरण कर रही थी। शनिवार को चिह्नीकरण की कार्रवाई के बाद टीम रविवार को भी यहां पहुंची थी। तभी ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते टीम बिना चिह्नीकरण किए बैरंग लौट गई थी। इस मामले में सूचना टीम ने वन क्षेत्राधिकारी को दी। वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया कि रविवार को हाईकोर्ट के आदेश पर विभाग की टीम मौके पर गई। इस दौरान वहां स्थानीय पार्षद लव कांबोज करीब 50 महिलाओं के साथ आ धमके और टीम से रजिस्टर छीनकर फाड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद और उनके साथ पहुंची महिलाओं ने हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दो दिन में टीम ने जितने भी कार्य किए तो उसपर पार्षद ने पानी फेर दिया है। फाड़े गए दस्तावेजों में ही चिह्नित घरों की सूची थी। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed