{"_id":"1ccb40a1730ec2927cce6435b1e74750","slug":"finish-of-engineer-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पूरे होंगे आधे अधूरे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पूरे होंगे आधे अधूरे कार्य
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के चलते बीच में रुके सड़क निर्माण के आधे-अधूरे कार्य अब पूरे होंगे। शासन से मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर विभिन्न विभागों के आंदोलनरत इंजीनियरों ने 18वें दिन बाद हड़ताल खत्म कर दी है। शनिवार से हड़ताली इंजीनियर काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
18 सूत्री मांगों के समर्थन में पीडब्लूडी, पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, पीएमजीएसवाई आदि विभागों के इंजीनियर्स कामकाज छोड़कर पीडब्लूडी निरीक्षण भवन पर धरने पर डटे हुए थे। इंजीनियरों की हड़ताल से रेलवे रोड-प्रगति विहार, श्यामपुर में हाईवे का निर्माण, ऋषिकेश से भानियावाला तक स्टेट हाईवे का विस्तारीकरण, कोयलघाटी तिराहा से एम्स तक मार्ग का निर्माण, निर्माणाधीन खारास्रोत पुल, त्रिवेणीघाट पर प्लेटफार्म का निर्माण कार्य अधर में लटक गया था।
विज्ञापन
आधा अधूरा कार्य लोगों के लिए मुसीबत बन रहा था। महासंघ के शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राजेश दवाण ने बताया कि शासन से हुए समझौते के क्रम में 18 सूत्री मांगों को मानने पर शुक्रवार को हड़ताल स्थगित कर दी गई है। धरनास्थल पर हड़ताली इंजीनियरों ने मिष्ठान वितरित कर हर्ष जताया। शाखा सचिव तरुण गुप्ता ने बताया कि अब रुके हुए कार्य शुरू हों सकेंगे। मौके पर जेपी भट्ट, आरएस नेगी, सुधीर मोहन, सतीश कुुमार, शिवेंद्र अष्टवाल, रक्षा बंधानी मौजूद थे।
विज्ञापन