फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fine of Rs 7300 recovered from 17 shopkeepers

Rishikesh News: 17 दुकानदारों से वसूला 7300 रुपये का जुर्माना

Sat, 06 Jul 2024 05:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 7300 recovered from 17 shopkeepers
नगर निगम प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक व गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया। जिसके तहत 17 दुकानदारों के चालान कर 7300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम और पुलिस की टीम ने वीरभद्र मार्ग तिराहा, मीट मार्केट गुमानीवाला और मनसा देवी मार्ग स्थित प्रतिष्ठानों में चेकिंग अभियान चलाया। ग्राहकों को सामान देने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने और प्रतिष्ठानों के आसपास गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले 17 दुकानदारों के चालान किए। जिनसे कुल 7300 रुपये का अर्थदंड वसूला गया है। इस दौरान कुल दो किलो पॉलीथिन भी जब्त की गई। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कार्रवाई में दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया है। साथ ही इस संबंध में भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर सफाई निरीक्षक अमित नेगी, पर्यावरण पर्यवेक्षक महेंद्र, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed