फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   files of recognition and renewal of schools are pending

Rishikesh News: विद्यालयों की मान्यता और नवीनीकरण की फाइलें लटकीं

Fri, 16 May 2025 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
files of recognition and renewal of schools are pending
ऋषिकेश। मान्यता प्राप्त प्रबंधकीय विद्यालय एसोसिएशन उत्तराखंड की ओर से संकुल केंद्र ऋषिकेश में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने की। एसोसिएशन के महासचिव राजीव थपलियाल ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से कई वर्षों से विद्यालयों की मान्यता और नवीनीकरण की फाइलों को दबाया गया है। ऐसे में विद्यालयों की मान्यता और नवीनीकरण नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण बाहर जाने वाले बच्चों को ट्रांसफर सर्टीफिकेट मिलने में दिक्कत आ रही है। कपिल गुप्ता ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विद्यालय में प्रवेशित बच्चों की फीस विभाग की ओर से समय पर नहीं दी जा रही है। सैकड़ों विद्यालयों को 2022 से 2024 तक की फीस विद्यालयों को नहीं दी गई है, जबकि प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 50 से 60 बच्चे निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर राजीव थपलियाल, अनीता पाल, देवेंद्र रांगड़, लक्ष्मी जोशी, संजीव कुमार, बलबीर सिंह, श्याम शाह, स्वाति कठैत, शिवकुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed