फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fields left empty due to lack of irrigation

सिंचाई के अभाव में खाली रह गए खेत

Sun, 09 Aug 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fields left empty due to lack of irrigation
खांडगांव में रोपाई नही होने के चलते धान के पौध लगी लगी खराब हो गई। - फोटो : RISHIKESH
रायवाला। हाईवे निर्माण के दौरान पांच माह पूर्व अनावश्यक खुदान के चलते टुटी सिंचाई नहर समय रहते नहीं बनने से सिंचाई आपूर्ति के बिना गांव की करीब आठ सौ बीघा खेती बंजर रह गई। मूल रूप से खेती पर निर्भर ग्रामीणों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। अब ग्रामीण बंजर खेतों के चलते हुए आर्थिक नुकसान के मुआवजें की मांग को आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

टिहरी से 41साल पहले विस्थापित होकर खांडगांव में बसाए गए तीन सौ परिवारों को अपनी करीब 800 बीघा कृषि भूमि को इस फसली वर्ष में टुटी नहर से सिंचाई आपूर्ति नहीं होने के चलते खेत खाली छोड़ने को मजबूर होना पड़ा। उपजाऊ खेती होने के बाद भी बेबस किसान बंजर पड़े खेतों को लेकर चिंतित है। पीड़ित किसान बीर सिंह, रविंद्र सिंह नेगी, वाचस्पति डंगवाल, गोविद सिंह, आदि ने बताया कि अपने जीवन काल में खेतों के बंजर होने की पहली घटना को लेकर आर्थिक और मानसिक संकट झेल रहे हैं। इससे उभारने के लिये प्रशासन को जल्द संज्ञान लेकर उचित कदम उठाने चाहिए थे। किंतु प्रशासन किसानों के प्रति मौन बना हुआ है। ग्राम प्रधान शंकर दयाल धनै ने बताया कि किसानों को मुआवजें हेतु पत्र के माध्यम से गुहार लगाई गई थी, जिसका कोई जवाब आज तक नहीं मिला है। मजबूरन किसानों के लिए फिर से ग्राम पंचायत को जनआंदोलन के लिए उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रशासन के आश्वासन पर एक बार स्थागित हो चुका है आंदोलन
पीड़ित किसानों की ओर से टुटी हुई सिंचाई नहर को दुरुस्त कर आपुर्ति सुचारू किए जाने को लेकर जनआंदोलन को ऐलान किया था। किंतु प्रशासन की ओर से अस्थाई व्यवस्था कर जल्द सिंचाई आपुर्ति को सुचारू करने का आश्वासन देकर आंदोलन स्थगित करा दिया। आंदोलन स्थगित के आश्वासन की समय सीमा के बीच खेतों में धान रोपाई की भी समय सीमा समाप्त हो गई। किसानों का कहना है कि है अब आंदोलन सिंचाई आपूर्ति को छोड़ बंजर पड़े खेतों से हुए आर्थिक और मानसिक नुकसान के मुआवजे के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की पौध हुई खराब
किसानों को प्रशासन की ओर से सिंचाई आपुर्ति जल्द सुचारू किए जाने का लगातार मिल रहे आश्वासन के चलते कीमती प्रजाति की धान बीज से पौध बोई गई। खेतों को रोपाई के लिये तैयार किया जाने लगा किंतु अस्थायी व्यवस्था बरसात के भेंट चढ़ने के बाद प्रशासन चुप बैठ गया। और इधर खेतों में की गई किसानों की मेहनत और धान की पौध रौपाई नहीं लगने के कारण बड़ी होकर पुरी तरह से बेकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed