{"_id":"6af9a3ffa775f838ae0c4c4e","slug":"female-students-from-various-schools-showcased-their-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148875-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वॉलीबाल में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वॉलीबाल में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने दिखाया दमखम
Sun, 15 Nov 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 15 Nov 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
- 17वीं एचडी परमहंस ओंकारानंद सरस्वती प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग में खेले गए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। ओंकारानंद सरस्वती निलायम के प्रांगण में आयोजित 17वीं एचडी परमहंस ओंकारानंद सरस्वती अंतरविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। एनडीएस श्यामपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल रायवाला, ओंकारानंद सरस्वती निलायम, भागीरथी पब्लिक स्कूल, होराइजन पब्लिक स्कूल और होपवे स्कूल की टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी और ओंकारानंद सरस्वती निलायम के समन्वयक आरके श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। दूसरे दिन बालिका वर्ग में कुल 12 मैच निर्धारित किए गए थे। पहले मुकाबले में एनडीएस श्यामपुर की टीम ने दून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 25-06 और 25-13 से हराया। दूसरे मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल रायवाला ने फुटहिल्स एकेडमी को 25-10 और 26-25 से पराजित किया। तीसरे मैच में मेजबान ओंकारानंद सरस्वती निलायम की छात्राओं ने अगापे मिशन पब्लिक स्कूल को लगातार दो सेटों में 25-08 और 25-08 से शिकस्त दी। चौथे मुकाबले में भागीरथी पब्लिक स्कूल ने श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल को 25-12 और 25-09 से हराकर जीत हासिल की। पांचवें मैच में होराइजन पब्लिक स्कूल ने कार्मल पब्लिक स्कूल चंबा को 25-07 और 25-15 से पराजित किया। वहीं, छठे मुकाबले में होपवे स्कूल की टीम ने दून पब्लिक स्कूल भानियावाला को 25-20 और 25-16 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक सतेंद्र चौहान, लक्ष्मी पपोला, आरके श्रीवास्तव, दिवाकर मैठाणी, लक्ष्मीनारायण, विमल किशोर, अजय चौरसिया, अनीश कुमार, जितेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।