{"_id":"66e363b9b12cbced6e051ea4","slug":"female-attendant-molested-in-aiims-case-registered-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-499976-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एम्स में महिला तीमारदार के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एम्स में महिला तीमारदार के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे
Fri, 13 Sep 2024 12:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:43 PM IST
सार
एम्स अस्पताल में एक महिला के साथ छेड़खानी की गई। आरोपी एक अन्य मरीज की देखरेख के सिलसिले में आया था। पूर्व में यहां एक महिला रेजिडेंट डाॅक्टर ने एक नर्सिंग अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक महिला तीमारदार के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। तीमारदार गायनी वार्ड में भर्ती अपनी भाभी की देखरेख के लिए आई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बीते 8 सितंबर की रात एम्स अस्पताल ब्लाॅक के चौथे माले पर महिला के साथ एक तीमारदार ने छेड़खानी की। आरोपी एक अन्य मरीज की देखरेख के सिलसिले में आया था। पूर्व में यहां एक महिला रेजिडेंट डाॅक्टर ने एक नर्सिंग अधिकारी पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...डरा रही बारिश: 24 घंटे का अलर्ट... वरुणावत पर्वत के नीचे बसे लोगों की बढ़ी धड़कनें, गिर रहे हैं बोल्डर
विज्ञापन
विरोध स्वरूप रेजिडेंट डाॅक्टरों कार्य बहिष्कार भी किया था। आए दिन हो रही घटनाओं से एम्स में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किए जाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखी गई है।