फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fears of heavy damage to the paddy crop due to rain have mounted

Rishikesh News: बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान की आंशका बढ़ी

Sun, 11 Oct 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 11 Oct 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Fears of heavy damage to the paddy crop due to rain have mounted
डोईवाला। रविवार को दोपहर से शुरू हुई बारिश देर शाम तक लगातार जारी रही। इससे धान उत्पादक किसानों के माथे पर बल पड़ गए है। अक्तूबर में लगातार हो रही बारिश फसलों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचा रही है। खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल पर मौसम की मार पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में धान की कटाई पर ब्रेक लग गया है। वहीं, खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल गिर रही है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और तेज हवाएं धान के अलावा गन्ने की फसल को भी गिरा रही है। ऐसे में किसानों को फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता में गिरावट की आंशका सताने लगी है। किसान उमेद वोरा ने बताया कि आमतौर पर अक्तूबर में धान की कटाई गति पकड़ने लगती है लेकिन इस बार लगातार बदल रहे मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। किसान रणजोध सिंह ने बताया कि बारिश के कारण धान की कटाई को रोकना पड़ रहा है। खेतों में पानी और नमी बढ़ने से कटाई में परेशानी हो रही है। बारिश और हवाओं के कारण धान और गन्ना गिरने से कीट, रोग के अलावा गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। किसानों की लागत बढ़ने का भी खतरा पैदा होने लगा है। कृषि विशेषज्ञ डीएस असवाल ने बताया कि अक्तूबर की बारिश नुकसानदेह है। अब बारिश के साथ हवाएं भी चल रही है जिससे फसल गिर रही है। ऐसे में उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed