फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fear of damage to paddy crop due to rain

बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका

Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fear of damage to paddy crop due to rain
डोईवाला। बारिश के चलते धान की फसल को नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। विकासखंड के किसान धान का उत्पादन बड़ी संख्या में करते हैं। बारिश के साथ हवाएं चलने से धान की खड़ी फसल गिरने की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

डोईवाला विकासखंड में करीब 4200 हेक्टेयर भूमि पर धान की बुवाई की गई है। इन दिनों किसान धान की कटाई में व्यस्त है। ऐसे में बारिश होने से किसानों की पेशानी पर बल पड़ गया है। डोईवाला के श्यामपुर न्याय पंचायत के अलावा भानियावाला, माजरी, शेरगढ़, दूधली के सिमलास ग्रांट, नांगल ज्वालापुर, नांगल बुंलदावाला के अलावा कुड़कावाला, चांदमारी आदि कई क्षेत्रों में किसान धान का उत्पादन करते हैं। सुबह तड़के से ही शुरू हुई रिमझिम बारिश ने धान उत्पादक किसानों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है। सिमलास ग्रांट के किसान उम्मेद वोरा ने बताया कि कटी हुई फसल को अधिक क्षति होने का अनुमान है। ऐसी फसल सूखने पर दाना काला पड़ने और टूटने की आशंका रहती है। उन्होंने विभाग से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने बताया कि विभाग बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट बना रहा है। जिसको उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। बताया कि जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है। उन्हें मुआवजा मिल जाएगा।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन भी हुआ अलर्ट
डोईवाला। बारिश होने की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन भी अलर्ट होकर काम कर रहा है। तहसीलदार सुशील कुमार सैनी ने बताया कि तहसील में कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की सूचना सीधे दी जा सकती है। लेखपालों को भी अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed