फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers protest against government

किसानों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 16 Oct 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against government
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विजयदशमी के दिन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के पुत? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताकर विजयदशमी के दिन प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के पूतले जलाकर प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार का किसान विरोधी और रावणरूपी चेहरा उजागर हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तमाम किसान गन्ना सोसायटी परिसर में एकत्रित हुए और मोर्चा के बैनर तले प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले फूंककर देश और प्रदेश की सत्ता पर काबिज हिटलरशाही और किसान विरोधी सरकार का नारेबाजी के साथ विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लखीमपुर खीरी के गुनाहगारों को बचाने में लगी है। जनता को बेवकूफ बनाने के लिए जांच कमेटी का गठन किया गया है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को तत्काल पद से बर्खास्त करना चाहिए। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक गंगाधर नौटियाल ने कहा कि शनिवार को राज्य स्तरीय संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आहूत की गई है। जिससे राज्य भर के किसान मोर्च के विस्तार से लेकर आगामी कार्यक्रमों को तय करेंगे। प्रदर्शन में भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, बलबीर सिंह, उम्मेद वोरा, जाहिद अंजुम, गुरदीप सिंह, याकूब अली, मोहित उनियाल, फुरकान अहमद कुरैशी, हेमा पुरोहित, अश्वनी त्यागी, जसबीर सिंह, हरबंश सिंह, वीरेन्द्र कुमार, मलकीत सिंह, गुरपाल सिंह, सरजीत सिंह, उस्मान और इलियास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed