फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers of Doiwala furious over the death of farmers in Lakhimpur

लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर भड़के डोईवाला के किसान

Tue, 05 Oct 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Doiwala furious over the death of farmers in Lakhimpur
लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के विरोध में डोईवाला तहसील पर धरना देते किसान। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर संयुक्त किसान मोर्चा ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम डोईवाला युक्ता मिश्र को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के वाहन से रौंदकर किसानों की मौत के मामले में किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। आक्रोशित किसान जुलूस के रूप के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां किसानों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के संयोजक गंगाधार नौटियाल ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार किसानों से टकराव कर रही है। किसान आंदोलन को दबाने के लिए किसानों पर हमलावर हो रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आपा खो चुकी है। उन्होंने घटना में मारे गए किसानों को एक-एक करोड़ का मुआवजा देने, मृतक आश्रितों को सरकारी देने की मांग की। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि किसान एकजुट होकर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का जवाब देगा। भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि अन्नदाता के साथ किसी भी सूरत में अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में उम्मेद वोरा, हरेंद्र बालियान, जाहिद अंजुम, याकूब अली, सागर मनवाल, अश्वनी त्यागी, हीरा सिंह बिष्ट, फुरकान अहमद कुरैशी, इंद्रजीत सिंह, गुरविंदर सिंह बॉबी, हरजिंदर सिंह, वीरेंद्र पेगवाल, गुरदीप सिंह, मोहन सिंह आदि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने फूंका यूपी सरकार का पुतला
डोईवाला। लखीमपुर खीरी में किसानों की वाहन से रौंदकर हुई मौत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की यूपी सरकार का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह से किसान विरोधी है। प्रदर्शन में गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, मोहित उनियाल, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष रणजीत सिंह बॉबी, अब्दुल कादिर, नागेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, गुरतेज सिंह, आकाश बेलवाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed