{"_id":"64973bb2b22c21fdce0942f7","slug":"farmers-met-sugarcane-minister-for-renovation-of-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-185444-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डोईवाला मिल के नवीनीकरण के लिए गन्ना मंत्री से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डोईवाला मिल के नवीनीकरण के लिए गन्ना मंत्री से मिले किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल के आधुनिकीकरण की मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को किसानों ने इस संबंध में गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की।
किसानों ने गन्ना मंत्री से शुगर मिल को अपग्रेड करने की मांग करते हुए कहा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 128 करोड़ से मिल के नवीनीकरण की घोषणा की थी, लेकिन अभी यह काम नहीं हुआ। गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि मिल ने इस पेराई सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। लिहाजा मिल को अपग्रेड कराना चाहिए। वहीं किसान शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह से भी मिले और मिल से बहकर आए केमिकल युक्त पानी से खराब हुई फसलों के नुकसान के लिए मौका मुआयना करने का अनुरोध किया।
इस दौरान किसान ताजेंद्र सिंह, ईश्वरचंद पाल, उमेद बोरा, बलबीर सिंह, सुरेंद्र राणा, दरपान बोरा, गौरव चौधरी, ओमप्रकाश कांबोज, गौरव मल्होत्रा, इंद्रजीत सिंह आदि थे।