{"_id":"69810875ab69a1848c0317ec","slug":"farmer-registry-cards-made-for-20-farmers-in-bhogpur-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-893177-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भोगपुर में 20 किसानों के बने फार्मर रजिस्ट्री कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भोगपुर में 20 किसानों के बने फार्मर रजिस्ट्री कार्ड
Tue, 03 Feb 2026 01:56 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
भोगपुर में फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बनवाते किसान: जागरूक पाठक
- फोटो : संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एग्री स्टैक योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भोगपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 58 कृषकों की ओर से प्रतिभाग किया गया। इसमें कुल बीस किसानों के फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बनाकर किसानों को दिए गए।
कृषि अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि रोस्टर बनाकर कृषि और तहसील विभाग की तरफ से प्रत्येक क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसान अपना आधार कार्ड, जमीन की नई खाता खतौनी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाकर कैंप में अपना फार्मर रजिस्ट्री कार्ड बनवा सकते हैं।
इसमें किसान को 11 नंबरों का एक विशेष कोड जारी किया जाएगा। जिसके बाद किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए जमीन की फर्द आदि देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फार्मर रजिस्ट्री से ही किसी भी सरकारी योजना का लाभ लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक आनंद सिंह रावत ने कहा कि प्रथम चरण में किसान सम्मान निधि से जुड़े किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। किसान सम्मान निधि पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री होना जरूरी है। कैंप में 58 किसान आए थे। जिन किसानों के मोबाइल उनके आधार से लिंक नहीं थे। ऐसे किसानों के फार्मर रजिस्ट्री कार्ड नहीं बन पाए हैं।
कहा कि कुछ समय बाद यह कार्य सीएससी सेंटरों और खुद के मोबाइल से भी किया जा सकेगा। ग्राम प्रधान चांद खान और बीडीसी संजीव नेगी ने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसका सभी किसानों को लाभ लेना चाहिए। इस अवसर पर संजय बड़थ्वाल, कलम सिंह रावत, रविंद्र रावत, अनुज नेगी, मनोहर नेगी, रवि भूषण नेगी, मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।