फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Families in panic due to water entering the population

Rishikesh News: बारिश से भल्लाफॉर्म में 15 मकान जलमग्न, सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किए परिवार

Wed, 12 Jul 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Families in panic due to water entering the population
श्यामपुर क्षेत्र में आबादी में पानी घुसने से दहशत में आए परिवार, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते श्यामपुर में भल्लाफॉर्म क्षेत्र के वार्ड 13 और 15 में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। 15 परिवारों घरों में जलभराव हो गया। एसडीआरएफ की टीम ने सभी 15 परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया। घरों में पानी भरने से सामान को काफी नुकसान हुआ।


क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली ने प्रशासन की टीम से संपर्क किया। जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जलभराव हुए घरों में लोगों को एसडीआरएफ की मदद से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से उक्त परिवारों के लिए राशन सामग्री सहित तमाम राहत सामग्री की व्यवस्था की गई है। पैन्यूली ने बताया कि एक बरसाती नाले के उफान में आने के कारण पानी ओवरफ्लो हो कर आबादी क्षेत्र में घुस गया। जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई और कई घरों में जल भराव हो गया। प्रशासन की टीम से संपर्क किया गया। जिसके बाद तत्काल पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर नाले के पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed