फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fairgrounds divided into 23 sectors and seven zones.

Rishikesh News: 23 सेक्टर और सात जोन में बंटा मेला क्षेत्र

Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 28 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fairgrounds divided into 23 sectors and seven zones.
कांवड़ मेला को लेकर जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल ने कमर कस ली है। नीलकंठ कांवड़ मेले में शांति, कानून व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 23 सेक्टर और सात जोन में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया की ओर से मेले में कार्यकारी मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। संपूर्ण कांवड़ क्षेत्र के ओवरऑल इंचार्ज उप जिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान को बनाया गया है। उनके साथ अतिरिक्त जोनल मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी भी सुपर जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रत्येक जोन में एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेगा।
विज्ञापन


अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पौड़ी संजय खंडूड़ी, वन्यजीव प्रतिपालक चीला चित्रांजली नेगी, जिला पंचायत के इंजीनियर ईश्वर चंद, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार अमित कुमार, जलनिगम कोटद्वार के कार्यकारी अभियंता नवीन बिष्ट, सहायक श्रम आयुक्त कोटद्वार सिरताज सिंह रांगड़, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार शर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलकंठ मंदिर परिसर से लेकर रामझूला तक हर 1-2 किमी पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई की नियमित निगरानी करेंगे और दैनिक रिपोर्ट जोनल मजिस्ट्रेट के माध्यम से उप जिलाधिकारी को भेजेंगे।


जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मेला अवधि में कोई भी भंडारा आयोजित नहीं किया जाएगा। भंडारे के दौरान डिस्पोजल प्लेट व ग्लास का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मेला अवधि में खाद्य पदार्थों की नियमित चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed