फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   fair special train postponed

तीन दिन पहले ही मेला स्पेशल स्थगित

Sat, 16 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Sat, 16 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
fair special train postponed
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo

मेला स्पेशल ट्र्रेन नहीं आने से श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार को अर्द्धकुंभ में स्नान को आए श्रद्धालु प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी मेला स्पेशल ट्रेन तीर्थनगरी नहीं आई। पूछताछ पर जानकारी मिली कि सभी स्पेशल ट्रेनें स्थगित हो गई हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने अर्द्घकुंभ में बाहरी प्रांतों के श्रद्धालुओं की हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच आवाजाही के लिए 13 से 17 अप्रैल तक तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया था। लेकिन अर्द्घकुंभ में श्रद्धालुओं को सुविधा देने के रेलवे के दावे शुक्रवार को खोखले हो गए।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए संचालित तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन को तीन दिन पहले ही अचानक स्थगित कर दिया। जबकि बीते बुधवार और बृहस्पतिवार को वैैशाखी स्नान पर बाहरी प्रांतों से हरिद्वार आए श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को तीर्थनगरी का रुख किया। लिहाजा सामान्य दिनों की अपेक्षा स्टेशन पर यात्रियों की ज्यादा आमद रही। ऐन वक्त पर मेला स्पेशल रद्द होने से श्रद्धालुओं की फजीहत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे समय से नियमित ट्रेन में जगह मिली वह गंतव्य को रवाना हुए। जिन्हें ट्रेन नहीं मिली वे यातायात के दूसरे साधनों पर निर्भर हुए। स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने बताया कि तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल तक संचालित होनी थी। संभवत: यात्रियों की भीड़ नहीं होने के कारण मुख्यालय स्तर से तीन दिन पहले ही ट्रेनों को स्थगित किया गया है।

ट्रेन संख्या                आमद                           रवानगी
054471,72          6.25 बजे सुबह                 6.55 बजेेे
04888,87           10.55 बजे सुबह               4.50 बजे दोपहर

054484,85          6.55 बजे शाम                3.20 बजे दोपहर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed