फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Work Begins to Replace Dilapidated Poles and Wires

Rishikesh News: जर्जर खंभें और तारों को बदलने का काम शुरू

Wed, 07 Oct 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Oct 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Work Begins to Replace Dilapidated Poles and Wires
जौलीग्रांट। यूपीसीएल के निर्देश पर ऊर्जा निगम ने पूरे क्षेत्र के कई गांवों और शहरी क्षेत्रों में जर्जर खंभों और पुरानी तारों आदि को बदलने का कार्य शुरू किया गया है। उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से विशेष विद्युत सुरक्षा एवं सुदृढीकरण अभियान के तहत ऊर्जा निगम को जर्जर खंभों और पुरानी पड़ चुकी तारों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत थानो, रानीपोखरी न्याय पंचायत, कालूवाला, बड़ोवाला आदि क्षेत्रों और नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जौलीग्रांट, अठूरवाला, भानियावाला आदि क्षेत्रों में विद्युत उपखंड जौलीग्रांट ने जर्जर खंभों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। इसी के साथ ही पेड़ों की कटाई छंटाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा एयरपोर्ट और हिमालयन अस्पताल क्षेत्र की विद्युत लाइनों के मरम्मतीकरण का कार्य भी शुरू किया जा रहा है जिससे एयरपोर्ट और अस्पताल में सुचारु रूप से आपूर्ति होगी। ऊर्जा निगम की कुल चार टीमों में 20 लोग इस काम में लगे हुए हैं। चिह्नित 70 खंभे बदले जा चुके हैं। वहीं करीब 100 खंभों और बदले जाने हैं। विद्युत उपखंड जौलीग्रांट से करीब 22 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

--जौलीग्रांट उपखंड से जुड़े हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर और पुराने विद्युत खंभों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। चिन्हित 70 खंभों बदले जा चुके हैं। 100 खंभों और बदले जाने हैं। वहीं विद्युत तारों के आसपास खड़े पेड़ों की छंटाई आदि का कार्य भी किया जा रहा है। इससे दुघर्टना का खतरा कम होगा। आपूर्ति भी सुचारु रहेगी। मदन मोहन बहुगुणा, एसडीओ जौलीग्रांट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed