फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Facilities not available in the new areas included in the corporation

निगम में शामिल नए क्षेत्रों में नहीं मिल पाई सुविधाएं

Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Facilities not available in the new areas included in the corporation
निगम शामिल किए गए नए 15 वार्डों में उम्मीदों के अनुरूप विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। पार्षदों की ओर से मांग करने के बाद भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इन वार्डों में शामिल लोग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में वर्तमान में 40 वार्ड हैं। तत्कालीन नगर पालिका में 25 वार्ड थे, ग्रामीणों क्षेत्रों की दो ग्राम सभाओं को शामिल किया गया था। उन दो ग्राम सभाओं को 15 वार्डों में विभाजित किया गया था।
विज्ञापन

लेकिन निगम में शामिल नए क्षेत्रों में अधिकांश वार्डों में उम्मीदों के अनुरूप विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कहीं नालियां तो कहीं सड़कें टूटी पड़ी हैं, कहीं नालियों के अभाव में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर नगर निगम में शामिल नए वार्ड इंदिरानगर वार्ड के पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने बताया कि नगर निगम बनने के बाद उनके वार्ड में उम्मीद के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए हैं। कई प्रस्ताव नगर निगम में धूल फांक रहे हैं। यही हाल नेहरू ग्राम वार्ड का भी है। वहां भी कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। शिवाजी नगर वार्ड में बीस बीघा से शिवाजी नगर जाते हुए अंडर ग्राउंड नाली के ऊपर की स्लैब टूटी पड़ी है।
मीरानगर में भी कई स्थानों पर नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है।
बीस बीघा वार्ड के पार्षद गुरविंद सिंह गुर्री ने बताया कि उनके वार्ड में कई सड़कें टूटी हैं। उन सड़कों का निर्माण होना था। लेकिन जल संस्थान की ओर से गलियों की खुदाई करने के कारण नालियों और सड़कों का काम नहीं हो पा रहा है।
गुमानीवाला के पार्षद बीरेंद्र रमोला ने बताया कि उनके वार्ड विकास कार्य हुए हैं। कुछ काम विधायक निधि से कराए गए। अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइटों का भी अभाव हैं। जो खराब पड़ी हैं उन्हें समय से नहीं बदला जा रहा है।

- नगर निगम में हर वार्ड में विकास कार्य कराए गए हैं। जिस वार्ड से प्रस्ताव आते हैं वहां विकास कार्य कराए जाते हैं। नए क्षेत्रों में भी काफी विकास कार्य हुए हैं।
-विनोद जोशी, ईई नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed