{"_id":"6a452bf931e70c8c07072ad0","slug":"extension-of-the-operational-period-of-special-trains-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-143317-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: उदयपुर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: उदयपुर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार
Wed, 01 Jul 2026 08:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 01 Jul 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
अब गाड़ियां 29 जुलाई तक संचालित होती रहेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। रेलवे की ओर से योगनगरी से उदयपुर, उदयपुर से योगनगरी के मध्य संचालित होने वाली गाड़ियों के फेरों में विस्तार किया गया है। अब गाड़ियां 29 जुलाई तक संचालित होती रहेंगी।
रेलवे की ओर से योगनगरी से उदयपुर, उदयपुर से योगनगरी के मध्य स्पेशल ट्रेनों (09609/09610) का संचालन होता है। इन स्पेशल गाड़ियों के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। यह गाड़ी योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से प्रत्येक बुधवार को 17:55 बजे रवाना होती है। जबकि उदयपुर से मंगलवार को चलकर योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह 10:25 बजे पहुंचती है। रेलवे की ओर से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के संचालन में विस्तार किया गया है।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 09610 (योगनगरी ऋषिकेश से उदयपुर सिटी) साप्ताहिक संचालन 08 जुलाई, 15 जुलाई, 22 जुलाई, 29 जुलाई तक संचालन होगा। जबकि 09609 (उदयपुर सिटी से योगनगरी ऋषिकेश) का 07 जुलाई, 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई तक संचालन किया जाएगा।