{"_id":"62c720a64f5b4f08405547f2","slug":"exploitation-of-traders-in-the-name-of-encroachment-is-not-tolerated-lalit-mishra-rishikesh-news-drn416602018","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं: ललित मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं: ललित मिश्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से हरिद्वार पर दुकानदारों को नोटिस जारी करने पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश ने कड़ा ऐतराज जताया है। मंडल के नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि पहले एनएच डोईवाला नक्शा दिखाएं फिर किसी कार्रवाई के बारे में विचार करें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को जारी बयान में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला की ओर से हरिद्वार रोड के कुछ दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन दुकानदारों को अभी तक अतिक्रमण के नोटिस कभी नहीं आए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के पास हाईवे से संबंधित किसी प्रकार का नक्शा नहीं है। ऐसे में एनएच डोईवाला किस आधार पर व्यापारियों को नोटिस दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रुड़की (अब नया नाम एनएच डोईवाला) ने जो नक्शा दिखाया उसमें सड़क की चौड़ाई मात्र 12.19 मीटर की दिखाई गई है। उन्होंने कह कि बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए की गई किसी भी कार्रवाई का नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल विरोध करेगा। ललित मोहन मिश्र ने कहा कि पहले विभाग व्यापारियों को विश्वास में लें, स्पष्ट मानचित्र दिखाएं, इसके बाद कार्रवाई के बारे में विचार करें।