फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Experts brainstormed on the diagnosis of heart diseases

Rishikesh News: हृदय रोगों के निदान पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

Tue, 11 Nov 2025 01:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 11 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Experts brainstormed on the diagnosis of heart diseases
एम्स में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करते मुख्य अति​थि। स्रोत एम्स प्रशासन।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश में कार्डियोलॉजिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीएसआई), उत्तराखंड चैप्टर के द्वितीय वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन विशेष रूप से डीएम (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) और डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) के मेडिकल छात्रों को समर्पित एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस सत्र का मुख्य फोकस हृदय रोगों के निदान, उपचार और नवीनतम अनुसंधानों पर गहराई से चर्चा करना था, जिसमें देश भर के विशेषज्ञ व युवा चिकित्सक एक मंच पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने हृदय स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए विभिन्न टिप्स दिए और कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज अपनाने पर जोर दिया। हृदय रोग विशेषज्ञों ने कहा कि जीवन भर हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए कार्डियो वैक्सुलर एक्सरसाइज बहुत लाभकारी होती है। इससे हार्ट हेल्थ में सुधार, वजन प्रबंधन, रेस्पिरेटरी फंक्शन में सुधार, ब्लड शुगर नियंत्रण और शरीर का इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। सम्मेलन में पीएसआरआई अस्पताल दिल्ली के कार्डियक साइंसेज के चेयरमैन प्रो. केके तलवार, एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed