Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Expatriate Uttarakhandis, overwhelmed after

Rishikesh News: लेखक गांव का भ्रमण कर अभिभूत हुए प्रवासी उत्तराखंडी

Sat, 14 Nov 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Nov 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Expatriate Uttarakhandis, overwhelmed after
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। प्रवासी उत्तराखंडियों ने लेखक गांव का भ्रमण कर साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को देखा। लेखक गांव परिवार ने प्रवासी उत्तराखंडियों का जोरदार स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान प्रवासियों ने लेखक गांव की साहित्यिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक विरासत के साथ विकसित विभिन्न संस्थानों और गतिविधियों का अवलोकन किया। प्रवासियों ने नालंदा पुस्तकालय और शोध केंद्र, अटल प्रेक्षागृह, हिमालय संजीवनी वाटिका, प्रकृति की पाठशाला सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का भ्रमण किया। लेखक गांव के संस्थापक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अपनी जन्मभूमि, पैतृक गांव, भाषा और संस्कृति से जुड़े रहना हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
विज्ञापन

लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने कहा कि लेखक गांव अपनी संस्कृति, परंपराओं और भारतीय ज्ञान परंपरा को सहेजने का प्रयास कर रहा है। प्रवासी उत्तराखंडियों का अपनी माटी और पैतृक गांवों से जुड़ाव सराहनीय है। उनके अनुभव और सहभागिता से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष. प्रो. प्रदीप भारद्वाज, कुलपति प्रो. राकेश सुंदरियाल, सचिव बालकृष्ण चमोली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed