फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Exercise to connect Kumartha village by road

कुमार्था गांव को सड़क से जोड़ने की कवायद

Mon, 19 Aug 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Exercise to connect Kumartha village by road
यमकेश्वर प्रखंड के कुमार्था में भ्रमण करती स्थानीय विधायक ऋतु खंडुड़ी - फोटो : RISHIKESH
यमकेश्वर ब्लॉक के कुमार्था गांव को जल्द सड़क से जोड़ने की कवायद शुरू होगी। क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कुमार्था ग्रामवासियों की इस समस्या पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम कुमार्था मेें अब तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। इस संबंध में स्थानीय लोगों के एक दल ने क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात की। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के संग बैठक करने कुमार्था पहुंची विधायक ऋतु खंडूड़ी ने जल्द गांव को सड़क से जोड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कुमार्था गांव को सड़क से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में वह जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर वित्तीय स्वीकृति दिलाने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विक्रम रौथाण ने बताया कि कुमार्था गांव सिलोगी मोटर मार्ग मोहनचट्टी से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर है, जिसमे एक स्टील गार्डर पुल और सड़क का निर्माण होना है। इससे यहां पांच राजस्व ग्राम वीरकाटल, मांगल्या गांव, डोर, मुशराली सीधे सड़क से जुड़े जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चंदन सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी और उनके पुत्र विजय सिंह बिष्ट को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह रौथाण, महिमानंद भटकोटी, विनोद जुगलान, धीरेंद्र सिंह, नरदेव पयाल, सुनील सिंह, सुलोचना देवी, माधवी देवी, सरिता देवी, अशोक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed