फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Excavation work begins for embankment construction

Rishikesh News: सुसवा नदी किनारे पुश्ता निर्माण के लिए खोदाई शुरू

Mon, 11 May 2026 01:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 11 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Excavation work begins for embankment construction
सिंचाई विभाग की ओर से चार करोड़ का व्यय कर सुसवा नदी किनारे दोनों ओर 745 मीटर पुश्ता निर्माण के लिए खोदाई का काम शुरू हो गया है। पुश्ता निर्माण होने से नदी तट पर बसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मानसून में भारी जलराशि का प्रवाह कुड़कावाला सुसवा नदी किनारे आबादी क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाती है। नगर पालिका के वार्ड 15 नियामवाला अंतर्गत आने वाली सुसवा नदी के वेग से हर साल भू कटाव होने से कृषि भूमि भी प्रभावित हो रही है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और नियामवाला सभासद रियासत अली मोंटी लंबे समय से पुश्ता निर्माण कराने के लिए प्रयासरत थे। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला भी इसके लिए प्रयासरत थे। आखिरकार सिंचाई विभाग ने पुश्ता निर्माण के लिए चार करोड़ की धनराशि स्वीकृति की है। सभासद रियासत अली मोंटी ने बताया कि अब निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। पुश्ता बन जाने के बाद हजारों की आबादी सुरक्षित हो जाएगी। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता वाईपी देवराड़ी ने बताया कि दोनों ओर पुश्ता निर्माण के लिए खोदाई शुरू कर दी गई है। उच्चाधिकारियों की देखरेख में तेजी से काम को कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed