फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Every household will get the benefit of government schemes: Shailendra

कांग्रेस की सरकार में होगा यमकेश्वर का विकास - शैलेंद्र रावत

Sat, 12 Feb 2022 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Every household will get the benefit of government schemes: Shailendra
यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र रावत ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव में विकास और हर घर को सरकार की योजनाओं का लाभ उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से वह जल्द क्षेत्र में विकास यात्रा को शुरू करेेंगे। रावत नें कहा कि क्षेत्र में राहुल गांधी की न्याय योजना के तहत शिक्षा, सड़क, पेयजल, रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध करवाकर क्षेत्र के हर वर्ग के साथ न्याय किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र रावत ने यमकेश्वर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में कांग्रेेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने पिलखेड़ी, परिंदा, सार, पठोला, सरवाल, तिमली छोटी, तिमली बड़ी, खमाण आदि दर्जनों गांवों में लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। शैंलेंद्र रावत ने कहा कि भाजपा ने क्षेत्रवासियों की उम्मीदों के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि यमकेश्वर की जनता ने इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी को विधानसभा तक पहुंचाने की ठान ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed