फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Every couple, a safflower plant install electronic Joshi

हर नवदंपति से एक पौधा लगवा रही कुसुम जोशी

Thu, 23 Jun 2016 02:04 AM IST
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 23 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Every couple, a safflower plant install electronic Joshi
समाज सेविका कुसुम जोशी - फोटो : amar ujala

लहरों से डरकर कभी नौकाएं पार नहीं होती, मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस कहावत चरितार्थ कर रही है खदरी श्यामपुर निवासी समाज सेविका कुसुम जोशी। जोशी जहां एक ओर समाज को शराब मुक्त करने का अटूट प्रयास कर रही है, वहीं उन्होंने अब पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा भी उठाया है। जोशी मैती स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से समाज के लोगों को प्रत्येक शुभ कार्य में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रही है।

विज्ञापन


बकौल कुसुम जोशी अप्रैल 2016 में वह पर्यावरण संरक्षण के लिए मैती स्वयं सेवी संस्था से जुड़ गई। संस्था के माध्यम से उन्होंने शादी-समारोह में जाकर जहां शराब न परोसने की अपील की। वहीं उन्होंने नवविवाहित दंपति के हाथों से एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि उन्होंने अपने इस अभियान की शुरुआत देहरादून कारगी में अपने रिश्तेदार की शादी से की। जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े के हाथों एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उसके बाद उनकी यह मुहिम, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर, देवाल, आदि जगहों पर चली। जोशी ने कहा यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों से भरपूर सहयोग और सहभागिता निभाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में सही लोगों की प्रताड़ना
अप्रैल 2011 में जब उन्होंने विवाह कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों से शराब न परोसने की बात कही तो इस दौरान उन्हें समाज में कई लोगों की प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, और अपने इस अभियान में जुटी रही। धीरे-धीरे लोगों से निवेदन करने के बाद समाज की महिलायें उनके इस मुहिम में जुड़ गई। जो धीरे-धीरे रंग ला रही है। इस मुहिम में अब तक उनके साथ कई गांवों के करीब छह सौ परिवार की शामिल हो चुके हैं।


मुख्यमंत्री से मिला सम्मान
ऋषिकेश। समाज में शराब विरोधी आंदोलन चलाने पर समाज सेविका कुसुम जोशी को 8 मार्च 2015 में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया। इसके अलावा कई संस्थाओं ने जोशी के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed