{"_id":"6ac8faa000099d922e0b1e29","slug":"even-police-personnel-not-spared-for-parking-in-a-no-parking-zone-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-147456-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नो-पार्किंग में पार्क किया वाहन तो पुलिस को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नो-पार्किंग में पार्क किया वाहन तो पुलिस को भी नहीं बख्शा
Fri, 09 Oct 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
नो-पार्किंग में खड़ी राजस्थान पुलिसकर्मियों की कार को यातायात पुलिस की क्रेन ने उठाया
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिसकर्मियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। नो-पार्किंग जोन में खड़ी राजस्थान नंबर की एक निजी कार को यातायात पुलिस की क्रेन उठाकर ले गई। बताया जा रहा है कि कार से तीर्थनगरी घूमने आए राजस्थान पुलिस के कर्मचारी पहुंचे थे।
राजस्थान पुलिस में तैनात कुछ जवान अपनी कार से तीर्थनगरी में दर्शन और भ्रमण के लिए आए हुए थे। क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए मुख्य मार्गों और तीर्थ स्थलों के आसपास कड़े नो-पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इसके बावजूद पर्यटकों के रूप में आए इन पुलिसकर्मियों ने अपनी राजस्थान नंबर की निजी कार को व्यस्त मार्ग पर नो-पार्किंग क्षेत्र में पार्क कर दिया। सड़क पर कार पार्क होने के कारण वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी और जाम की स्थिति बनने लगी। जब नियमित गश्त पर निकली टॉइंग वैन वहां पहुंची, तो बिना किसी सिफारिश के क्रेन चालकों ने तुरंत गाड़ी में क्रेन का हुक लगाया और उसे खींचकर ट्रैफिक क्रेन थाने की ओर ले गए। स्थानीय नागरिकों मनीष, राम और अंकित ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई जरूरी है। उनका कहना है कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
- यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कोई भी हों। यातायात बाधित न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। रविकांत, प्रभारी निरीक्षक यातायात ऋषिकेश।