फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Even Corona could not stop the yoga practice of the seekers

कोरोना संक्रमण भी नहीं रोक पाया साधकों का योगाभ्यास

Tue, 22 Jun 2021 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Even Corona could not stop the yoga practice of the seekers
ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते स्वामी चिदानन्द सरस्? - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरोना संक्रमण भी साधकों को योगाभ्यास करने से नहीं रोक सका। विश्वभर के हजारों साधकों ने गूगल मीट, यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से आयोजित वर्चुअल योग शिविरों में प्रतिभाग किया। योगनगरी में 210 वर्चुअल योग शिविर आयोजित हुए। योगाचार्यों ने देश-विदेश के साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं को अभ्यास कराने के साथ योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी दिलवाया।
विज्ञापन

सोमवार को परमार्थ निकेतन आश्रम, ओमकारानंद, स्वामी संर्पणानंद आश्रम, वेद निकेतन, स्वामीनारायण आश्रम, समेत विभिन्न योग केंद्रों में देश-विदेश के साधक और योगाचार्य ने वर्चुअल योग शिविरों में प्रतिभाग किया। इस दौरान योगाचार्यों और साधकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। साधकों ने अपने घरों या निर्जन स्थानों पर बैठकर योग यौगिक क्रियाएं की। योगाचार्यों और साधकों ने एक स्वर में सबसे अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को भगाना है योग को दिनचर्या में शामिल करना होगा।
विज्ञापन

परमार्थ निकेतन आश्रम में स्वामी चिदांनद सरस्वती ने गंगा घाट स्थित शिवमूर्ति स्थल पर विदेशी साधक, योगाचार्य और आश्रम के ऋषिकुमारों के साथ देश-विदेश के साधकों के साथ जुड़कर योग किया। स्वामी चिदांनद सरस्वती ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग बहुत जरूरी है। ओमकारानंद की योगाचार्यां ऊषा माता ने कहा कि योग करने से निरोगी काया होती है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अपने शरीर को निरोगी बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए नियमित योग करें। उन्होंने आश्रम कर्मियों और देश-विदेश के साधकों के साथ वर्चुअल प्लेटफार्म पर जुड़कर योग की शिक्षा दी। योगाचार्य स्वामी संपर्णानंद ने जर्मनी और फ्रांस के साधकों के साथ वर्चुअल जुड़कर उन्हें योगाभ्यास कराया। इसके साथ ही आश्रम परिसर में उन्होंने अन्य साधकों को भी योग की जानकारी दी।

  ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते स्वामी चिदानन्द सरस्

ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास करते स्वामी चिदानन्द सरस्- फोटो : RISHIKESH

 योग दिवस पर योगाभ्यास करती साधक।

योग दिवस पर योगाभ्यास करती साधक।- फोटो : RISHIKESH

योग दिवस पर योगाभ्यास करतीं मेयर अनीता ममगाईं।

योग दिवस पर योगाभ्यास करतीं मेयर अनीता ममगाईं।- फोटो : RISHIKESH

 योग दिवस पर योगाभ्यास करतें साधक।

योग दिवस पर योगाभ्यास करतें साधक।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed