{"_id":"6a4fb199f3441b23a109f1f6","slug":"environment-enthusiasts-are-planting-saplings-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-143575-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: जहां प्रशासन चला रहा कुल्हाड़ी, वहीं पर्यावरण प्रेमी रोप रहे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: जहां प्रशासन चला रहा कुल्हाड़ी, वहीं पर्यावरण प्रेमी रोप रहे पौधे
Thu, 09 Jul 2026 08:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पेड़ों की कटाई के बीच हरियाली का संदेश, विरोध में लगाए 80 पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। भानियावाला-ऋषिकेश फोरलेन परियोजना के तहत पेड़ों को काटे जाने के विरोध में द हिमाद्री फाउंडेशन के नेतृत्व में चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। जिस स्थान पर प्रशासन की ओर से पेड़ों की कटाई की जा रही है, ठीक उसके सामने सड़क किनारे करीब 80 पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
बृहस्पतिवार को द हिमाद्री फाउंडेशन के बैनर तले 100 से अधिक पर्यावरण प्रेमी पेड़ कटान वाले स्थल पर पहुंचे। यहां पर्यावरण प्रेमियों ने शांतिपूर्वक ढंग से विरोध जताया। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि ऐसे विकास का विरोध कर रहे हैं, जो पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचाए।
फाउंडेशन के प्रतीक वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण के ऐसे विकल्प तलाशे जाने चाहिए, जिनमें पेड़ों का कम से कम नुकसान हो। फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा है। पर्यावरण प्रेमी भुवनेश्वर भारद्वाज, प्रियंका नेगी आदि ने कहा कि पेड़ कटान का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण भी किया।