{"_id":"61f4103aa0d3201bfa374fb2","slug":"enrollment-process-lasted-till-late-afternoon-rishikesh-news-drn402722764","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, कांग्रेस समेत 12 दावेदारों ने अंतिम दिन किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, कांग्रेस समेत 12 दावेदारों ने अंतिम दिन किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन जमा करने के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा समेत 12 दावेदारों ने अपने नामांकनपत्रों को जमा किया। अधिकांश दावेदार दोपहर में आए, जिससे नामांकन की पड़ताल करने में काफी देर लगी।
शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्रा के समक्ष भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला, कांग्रेस के गौरव चौधरी, बसपा के विनोद कुमार, सपा के अनुराग कुकरेती, निर्दलीय जितेंद्र सिंह नेगी, संतोष दीक्षित, किन्नर रजनी रावत, सौरभ थपलियाल, वीरेंद्र सिंह रावत, सुभाष भट्ट, प्रतीक और अजय कुमार कौशिक ने अपने नामांकनपत्रों को जमा किया। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वालों की संख्या सात से बढ़कर 19 पर पहुंच गई है। इससे पहले आप के राजू मौर्य, अनुषा मौर्य, राजकिशोर रावत, त्रिविरेंद्र सिंह, कैप्टन आनंद सिंह राणा, राहुल पंवार और उक्रांद के शिवप्रसाद सेमवाल अपने नामांकन जमा करा चुके हैं। सात दावेदारों ने नामांकनपत्र लिए। शुक्रवार 11 बजे से तहसील में दावेदार नामांकन करने पहुंचने लगे थे। कांग्रेस प्रत्याशी ने सुबह तो भाजपा प्रत्याशी ने दोपहर में नामांकनपत्रों को जमा किया। कई दावेदार दोपहर में आए थे, इसलिए नामांकन जमा करने की प्रक्रिया समाप्त होने में विलंब हो गया। तहसील में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल मौजूद रहा, जिससे सभी व्यवस्थाएं ठीक रहीं।