{"_id":"66888c73672402a3530737e8","slug":"enraged-by-changing-the-patients-medicine-the-store-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-449446-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: मरीज का दवा बदलने से भड़के स्टोर संचालक ने चिकित्सकों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: मरीज का दवा बदलने से भड़के स्टोर संचालक ने चिकित्सकों से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज की दवा बदलने पर भड़के मेडिकल स्टोर संचालक ने सीएचसी के चिकित्सकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में एक चिकित्सक को चोटें आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि डॉ. पंकज थपलियाल सीएचसी डोईवाला ने दी तहरीर में बताया कि बीते चार जुलाई की रात 10:15 बजे के आसपास वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोईवाला में डॉ. आशुतोष से मिलने आए थे। उस समय डॉ. आशुतोष इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी दे रहे थे।
इसी बीच अस्पताल गेट के समीप एक मेडिकल स्टोर संचालक आया और आक्रोशित होकर कहने लगा कि मरीज की दवा क्यों बदलवाई है। उसके बाद वह गाली गलौज करने लगा। स्टोर संचालक को गाली गलौज करने से रोकने का प्रयास किया गया तो वह हमलावर हो गया। उसने मारपीट शुरू कर दी। जिससे उनकी नाक की हड्डी में चोटें आई है।
विज्ञापन
इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. आशुतोष ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसने धक्का मुक्की और गाली गलौज की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक मनीष शर्मा निवासी डोईवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।