फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Energy Corporation has issued a notice to the Health

Rishikesh News: सीएचसी यमेश्वर व चेलूसैंण का कनेक्शन काटने का नोटिस जारी

Thu, 15 Feb 2024 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation has issued a notice to the Health
Iस्वास्थ्य विभाग पर है ऊर्जा निगम का 1.37 लाख रुपये बकायाI
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेलूसैंण में ऊर्जा निगम कोटद्वार का एक लाख, 37 हजार रुपये बिजली बिल का बकाया है। मार्च महीने तक बिल का भुगतान नहीं होने पर ऊर्जा निगम ने स्वास्थ्य विभाग को विद्युत कनेक्शन काटने का नोटिस जारी कर दिया है।



ऊर्जा निगम कोटद्वार के एसडीओ रवि अरोड़ा ने बताया कि निगम का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में 37 हजार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेलूसैंण में एक लाख रुपये के बिजली बिल का बकाया है। बिल का भुगतान करने के लिए कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। लेकिन अभी तक बकाया धनराशि का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिल का भुगतान न होने पर निगम की ओर से कई बार स्वास्थ्य केंद्रों में कनेक्शन काटने की बात की जाती है। लेकिन मरीज, तीमारदार और वैक्सीन आदि को ध्यान में रखकर कनेक्शन नहीं काटा जा रहा है। कहा अब स्वास्थ्य विभाग को मार्च महीने में पूरा भुगतान करने का नोटिस दिया गया है। बकाया बिल का भुगतान नहीं हुआ तो निगम इन केंद्रों का कनेक्शन काट देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iस्वास्थ्य विभाग के पास वित्तीय समस्या नहीं है। ऊर्जा निगम की ओर से उनके पास अभी तक कोई नोटिस नहीं आया है। यदि ऐसा है तो जल्द ही शेष बकाया बिल का भुगतान स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया जाएगा। - डाॅ. राजीव कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, यमकेश्वर ब्लॉकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed