फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Energy Corporation cut illegal electricity connections

तपोवन से कैलाशगेट तक बिजली के अवैध कनेक्शन काटे ऊर्जा निगम

Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation cut illegal electricity connections
मुनिकीरेती बिजली घर के बाहर धरना देते स्वामी कमलेशानंद गिरी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ऊर्जा निगम मुनिकीरेती के सहायक अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्वामी कमलेशानंद गिरी द्वारा तीसरे दिन धरना जारी रहा। स्वामी कमलेशानंद का कहना है कि ऊर्जा के लाइनमैन और जेई की ओर से तपोवन से लेकर कैलाश गेट तक सड़क किनारे खोखाधारकों और अन्य लोगों को अवैध कनेक्शन दिए हुए हैं, जब ऊर्जा निगम ने उनकी कुटिया का कनेक्शन काटा है तो उसी प्रकार अन्य लोगों के कनेक्शन भी काटे जाएं। उन्होंने कहा कि यदि जांच की जाए तो ऊर्जा निगम के पूर्व कर्मचारियों की मिलीभगत से कई लोगों को अवैध कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे ऊर्जा निगम को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी कुटिया का कनेक्शन नहीं जोड़ा जाता धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed