फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Encroachment on the heavy, responsible of negligence

अतिक्रमण पर भारी, जिम्मेदारों की लापरवाही

Sat, 15 Oct 2016 01:49 AM IST
manoj singh rana
manoj singh rana Updated Sat, 15 Oct 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on the heavy, responsible of negligence
अतिक्रमण - फोटो : amar ujala
देसी विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहने वाले तीर्थक्षेत्र स्वर्गाश्रम-लक्ष्मणझूला नगर पंचायत जौंक और प्रशासन की उदासीनता के चलते अतिक्रमण की चपेट में है। इसके चलते क्षेत्र का सुंदरीकरण प्रभावित हो रहा है। मार्ग तंग होने के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। यह हाल तब है, जब क्षेत्र में विशिष्ठ अतिथियों की भी आमद बनी रहती है। लेकिन जिम्मेदार कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठा रहे, जिससे तीर्थक्षेत्र की साख को बट्टा लग रहा है। 
विज्ञापन


योगनगरी और मोक्षदायिनी तट होने के कारण लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र देसी विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र माना जाता है। दिनभर सैकड़ों की संख्या में यहां तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की चहलकदमी रहती है। अतिक्रमण के चलते लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम नीलकंठ मोटर मार्ग संकरा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्वर्गाश्रम-रामझूला चौकी से वेदनिकेतन तक तटीय क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में है। नगर पंचायत ने आज तक तटीय क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अतिक्रमण निकाय की सहमति पर ही होता है। निकाय गरीबों पर तो कार्रवाई करती है, लेकिन रसूखदारों के आगे घुटने टेक देती है। 
विज्ञापन


इन जगहों पर है अतिक्रमण 
 गंगाचौक से स्वर्गाश्रम मुख्यबाजार, वेद निकेतन मार्ग, लक्ष्मणझूला थाना से डीएम कार्यालय तक, गंगाचौक से चोटीवाला के समीप और स्वर्गाश्रम ट्रस्ट परिसर बुरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है। वहीं, लक्ष्मणझूला डीएम कार्यालय से शिवचौक, मुख्यबाजार, लक्ष्मीनारायण घाट, स्वर्गाश्रम ट्रस्ट परिसर, स्वर्गाश्रम मुख्यबाजार, लक्ष्मणझूला-स्वर्गाश्रम मोटर मार्ग पर मौजूद बेतरतीब खोखों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों की सड़क पर सजी दुकानें परेशानी का सबब बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस थमा कार्रवाई करेंगे 
स्वर्गाश्रम जौंक नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत कहती हैं कि निकाय क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जल्द पुलिस प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों की बैठक की जाएगी। अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे हटाने की मोहलत देंगे। निर्धारित समयावधि में अतिक्रमण नहीं हटा तो नोटिस थमाकर कड़ी कार्रवाई करेंगे और जुर्माना वसूलेंगे। 


तीर्थक्षेत्र में अतिक्रमण का मामला संज्ञान में है। जल्द पुलिस, नगर पंचायत और राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अवैध कब्जों को शह देने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई अमल लाई जाएगी। - चंद्रशेखर भट्ट, जिलाधिकारी, पौड़ी गढ़वाल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed