फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Encroachment at Shatrughna Ghat has narrowed the path, and garbage is falling into the Ganges

Rishikesh News: शत्रुघ्न घाट पर अतिक्रमण से संकरी हुई राह, गंगा में गिर रहा कचरा

Fri, 25 Sep 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 25 Sep 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Encroachment at Shatrughna Ghat has narrowed the path, and garbage is falling into the Ganges
-मोटरबोट संचालन के बाद बढ़ी भीड़, सीढ़ियों तक सजी दुकानें
विज्ञापन

- प्रशासन कल से चलाएगा विशेष अभियान
ढालवाला। मुनि की रेती स्थित प्रसिद्ध शत्रुघ्न घाट पर बढ़ता अतिक्रमण और अव्यवस्था श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। मोटरबोट संचालन शुरू होने के बाद घाट पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन इसके साथ ही घाट की सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण भी बढ़ गया है। स्थानीय विक्रेताओं ने सीढ़ियों तक सामान फैलाकर रास्ता घेर लिया है। इससे गंगा स्नान और दर्शन के लिए आने वाले लोगों को संकरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। शत्रुघ्न घाट धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां देश-विदेश से पर्यटक गंगा दर्शन, स्नान और गंगा आरती में शामिल होने पहुंचते हैं। ऐसे में घाट पर बढ़ता अतिक्रमण और अव्यवस्था न केवल आवाजाही प्रभावित कर रही है बल्कि घाट के शांत वातावरण पर भी असर डाल रही है। घाट की सीढ़ियों और गंगा तट के समीप भेलपुरी, मैगी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के ठेले और दुकानें संचालित हो रही हैं। खुले में खाद्य सामग्री बेचे जाने से कचरा भी घाट क्षेत्र में फैल रहा है।

कोट
गंगा घाटों की पवित्रता, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुगमता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। घाटों पर सीढ़ियों तक अतिक्रमण करने वालों और सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ कल से विशेष अभियान चलाया जाएगा। उल्लंघन करने वालों के सामान जब्त कर चालानी कार्रवाई की जाएगी।-बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी ,नगर पालिका, मुनि की रेती
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed