फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Employees expressed protest by tying black lace

काला फीता बाधंकर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने जताया विरोध

Sat, 29 May 2021 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Employees expressed protest by tying black lace
ऋषिकेश। एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) राज्य कर्मचारी उत्तराखंड के आह्वान पर नरेंद्रनगर ब्लॉक के मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन ऋषिलोक कोविड केयर सेंटर, जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट और यमकेश्वर ब्लॉक के लक्ष्मणझूला में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर आक्रोश जताया। नौ सूत्री मांगों के समाधान को लेकर संविदा कर्मचारियों ने ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जगदीशचंद जोशी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को नरेंद्रनगर ब्लॉक के मुनिकीरेती में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने लॉयल्टी बोनस, सामूहिक बीमा, नियमितीकरण और कर्मचारी नियमावली आदि नौ सूत्री समस्याओं के समाधान की मांग की। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि 31 मई तक कर्मचारी काला फीता बांधकर आधा दिन कार्य करेंगे। उसके बाद भी यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी एक से दो जून तक होम आइसोलेशन में रहेंगे। इस मौके पर रमाकांत पॉल, भूपेंद्र सिंह नेगी, डॉ. कुलदीप बिष्ट, डॉ. प्रिया कपूर, मीनाक्षी नेगी, शिवानी पांडेय, मनीष, डॉ. विश्वजीत, शक्ति भट्ट, दीपक रावत, विक्रम कंडारी, ऊषा राणा, संगीता पैन्यूली, प्रीति कुड़ियाल, रंजना व्यास आदि मौजूद थे। उधर, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला में भी कार्य कर रहे करीब 45 एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर आक्रोश जताया। इस मौके पर डॉ. योगिता, डॉ. पूनम, अजय कुकरेती, पंकज नौटियाल और संगीता बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed