फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephants damaging crops in silk majri

रेशममाजरी में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी

Thu, 19 Aug 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elephants damaging crops in silk majri
डोईवाला। बडकोट वन रेंज के माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत क्षेत्र के रेशममाजरी और आसपास के क्षेत्रों में जंगली हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा है। आए दिन हाथी आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। खेतों में तैयार हो रही गन्ने और धान आदि की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

बडकोट वन रेंज के जाखन बीट क्षेत्र में जंगली हाथी ने एक किशोर को पटककर मार दिया था। आए दिन हाथियों की आमद से किसान भयग्रस्त है। माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान अनरिल पाल ने बताया कि बीते दिनों हाथियों ने किसान जितेंद्र कुमार की धान और शेर सिंह पाल के गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को वन सीमाओं पर ऊर्जा बाड़ और खाई खुदान आदि की व्यवस्था करने की मांग की गई है। वन अधिकारियों ने बताया कि जंगली हाथियों की आमद देखते हुए विभागीय गश्ती दल अधिक सक्रिय रखा जा रहा है।
विज्ञापन

सिमलास ग्रांट में घूम रहा है गुलदार
डोईवाला। सिमलास ग्राम के पूर्व ग्राम प्रधान उम्मेद वोरा ने बताया कि सिमलास ग्रांट में गुलदार की आवाजाही से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो रहा है। बताया कि दो दिन पहले गुलदार ने पशुपालक भगवानदास की बछिया को मार दिया। उन्होने वन विभाग से समस्या के निदान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed