फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant killed young man

हाथी ने युवक को पटककर मारडाला

Mon, 27 Sep 2021 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Elephant killed young man
ऋषिकेश। शिवपुरी कैंप में ठहरे विकासनगर के एक युवक को हाथी ने पटककर मारा डाला। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शिवपुरी स्थित गंगा किनारे एक कैंप में ठहरे एक युवक पर हाथी ने हमलाकर उसे मार दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस को घटनास्थल के आसपास हाथी के पांव के निशान भी दिखाई दिए। शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि मृतक की पहचान मयंक डोभाल (28) पुत्र आसाराम डोभाल निवासी निकट अमर स्वीट शॉप, विकासनगगर, देहरादून के रूप में हुई है। मयंक यहां घूमने आया था। वन विभाग को सूचित कर मामले की जानकारी दी गई। रविवार को शव का पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए एम्स भेज दिया गया है। नरेंद्रनगर वन प्रभाग के डीएफओ धर्म सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed