{"_id":"5fbc07768ebc3e9b78183ce0","slug":"elephant-entered-amitagram-street-number-31-rishikesh-news-drn3627075192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमितग्राम गली नंबर-31 में घुसा हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमितग्राम गली नंबर-31 में घुसा हाथी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमितग्राम गली नंबर-31 में घुसा हाथी
अमितग्राम में हाथी ने कार में सूंड फेरी
होहल्ला करने पर भागा, चाहरदिवारी तोड़ी
हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामपुर। हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार तड़के एक हाथी अमितग्राम गली नम्बर-31 में आ धमका। हाथी ने चहारदीवारी क्षतिग्रस्त करने के साथ फसल को भी नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं घर के बाहर खड़ी कार के पास पहुंच उस पर सूंड फेरने लगा। होहल्ला होने पर वह जंगल में भाग गया।
सोमवार तड़के एक हाथी जंगल से निकल अमितग्राम में आ धमका। हाथी के तड़के आने के कारण सुबह टहलने वाले घरों से बाहर नहीं निकल पाये। हाथी दिनेश भंडारी के घर में आ धमका। उसने चाहरदिवारी तोड़ी तथा फसल को भी नुकसान पहुंचाया। इसकी सूचना फोन पर भंडारी ने पार्षद विपिन पंत को दी। विपिन पंत ने तुरंत वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र रावत को हाथी आने की जानकारी दी। हाथी तब तक बाहर खड़ी कार के समीप आ गया। तथा उस पर सूंड फेरने लगा। शोर मचा मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथी को जंगल की ओर भगाया। पार्षद विपिन पंत ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।