{"_id":"67992f1cf2ed40add8093d30","slug":"electricity-theft-caught-in-five-residences-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-605710-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पांच आवासों में बिजली चोरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पांच आवासों में बिजली चोरी पकड़ी
Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीपीएल की आवासीय कॉलोनी में बिजली चोरी के आरोप में ऊर्जा निगम ने कोतवाली में शिकायत दी है। ऊर्जा निगम की अवर अभियंता अनु चौहान ने बताया की आईडीपीएल की आवासीय कॉलोनी के ए सेक्टर के कुछ आवासों में बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। ऊर्जा निगम की टीम ने अभियान चलाकर पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। बताया कि उक्त आवासों में बिजली की सिंगल फेस की केबल पर कट लगाकर उससे 20-20 मीटर की काली केवल जोड़कर सीधे आवासों में बिजली पहुंचाई जा रही थी। अवर अभियंता अनु चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता पशुलोक बैराज श्याम सुंदर आदि उपस्थित रहे।