फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Electricity cut in summer became a disaster for people

ग्रामीण क्षेत्रों में दो से तीन घंटे हो रही विद्युत कटौती

Fri, 22 Apr 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut in summer became a disaster for people
ऋषिकेश। गर्मी का मौसम शुरू होते ही ऊर्जा निगम भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। इन दिनों रायवाला, श्यामपुर, बापूग्राम, बैराज, पशुलोक आदि क्षेत्रों में लोग विद्युत कटौती से जूझ रहे हैं। बिजली नहीं होने से लोग गर्मी से परेशान हैं। विद्युत कटौती की सबसे अधिक मार ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर, रायवाला में हो रही है। यहां दो से तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:15 बजे त्रिवेणीघाट चौक पर फाल्ट आने के कारण यहां आसपास क्षेत्र में करीब 20 मिनट शटडाउन लिया गया। विद्युत आपूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रायवाला क्षेत्र में दो से तीन घंटे बिजली कटौती बड़ी समस्या बन रही है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, शिव सिंह और देवेंद्र ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही ऊर्जा निगम की मार पड़नी शुरू हो गई है। इन दिनों क्षेत्र में लगातार दो से तीन घंटे की विद्युत कटौती हो रही है।
विज्ञापन

-------
कोट
गर्मी शुरू होते ही बिजली की मांग बढ़ गई है, जिससें क्षेत्रों में नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है। मांग अधिक बढ़ रही है, जिससे ऐसी समस्या आ रही है।
-शक्ति प्रसाद, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम।
बिजली कटौती से लोग परेशान
डोईवाला। तापमान बढ़ने के साथ बेहाल हो रहे लोगों के लिए बिजली कटौती परेशान कर रही है। बिजली गुल होने से इलेक्ट्रिक उपकरण शोपीस बनते जा रहे हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली गुल होना भी आम बात हो रही है। दिन में कई बार नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल होने से लोगों की परेशानियों बढ़ रही हैं। बिजली चले जाने से पंखे, एसी और कूलर आदि शोपीस बन जाते हैं। घरों में बिजली नहीं होने से बीमार, बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाजसेवी मंदीप बजाज ने कहा कि ऊर्जा निगम को खासकर ग्रीष्मकाल में बिजली की व्यवस्था को प्रभावी रखने का प्रयास करना चाहिए। दीपिका क्षेत्री ने कहा कि बिजली गुल होने से घरों में रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत आती है। कहा कि विभागीय स्तर पर गर्मियों में सुचारु सप्लाई की व्यवस्था होनी चाहिए। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ परेशानियां आना स्वाभाविक है। बताया कि विभागीय स्तर पर व्यवस्थाओं को पुख्ता और सुचारु रखने का प्रयास हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed