{"_id":"6a6bbf709a1c9ae0da04fb96","slug":"elderly-man-visiting-daughters-home-goes-missing-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-1030958-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बेटी के घर आया बुजुर्ग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बेटी के घर आया बुजुर्ग लापता
Fri, 31 Jul 2026 02:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
बेटी के घर से लापता बुजुर्ग का पांच दिन बाद भी पता नहीं चला है। बुजुर्ग की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की तलाश की जा रही है। इंद्रानगर निवासी अंतिमा देवी ने बताया कि बीते 19 जुलाई को उसके पिता सूबेदार राजभर (73) निवासी घोसी मऊ यूपी उसके घर इंद्रानगर आए थे। 24 जुलाई सुबह करीब सवा 6 बजे वह घर से घूमने जाने की बात कह कर निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन