फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   El mal tiempo se detuvo el impulso de la Char Dham Yatra

खराब मौसम ने रोकी चारधामा यात्रा की रफ्तार

Mon, 04 Jul 2016 02:36 AM IST
नवल यादव /अमर उजाला, ऋषिकेश
नवल यादव /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 04 Jul 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
El mal tiempo se detuvo el impulso de la Char Dham Yatra
चारधाम यात्रा - फोटो : filephoto

खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। रविवार को केवल हेमकुंड साहिब के लिए 140 तीर्थयात्री रवाना हुए। जबकि 687  यात्रियों ने यात्रा के लिए फोटोमीट्रिक पंजीकरण कराया।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्घालुओं की संख्या में बारिश की वजह से गिरावट आई है। त्रिलोक सिक्योरिटी सिस्टम कंपनी प्रबंधक प्रेम अनंत ने बताया कि यात्रा में जाने वाले श्रद्घालु पंजीकरण करवाने से पहले पहाड़ों के मौसम का हाल पूछ रहे हैं। बताया कि रविवार को 687 यात्रियों ने मौसम का हाल जानने के बाद फोटोमीट्रिक पंजीकरण करवाया। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रशासनिक अधिकारी ब्रृजभानु गिरी ने बताया कि रविवार को रोटेशन के वाहनों की कोई बुकिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन


इधर, गुरुद्वारा मैनेजमेंट प्रबंधक  सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में भी वे बराबर रास्ते और सड़क की जानकारी ले रहे है। जिसकी जानकारी गुरूद्वारे में यात्रियों को दी जा रही है। रविवार को ऋषिकेश से 140 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब को रवाना हुए है। बताया अब तक एक लाख 15 हजार श्रद्घालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के जल स्तर में कमी से राहत
पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला कम होने के बाद अब धीरे-धीरे गंगा के जल स्तर में भी कमी आने लगी है। जल स्तर मे कमी आने से पुलिस प्रशासन और नदी तटों पर बसे लोगो ने राहत की सांस ली है।  बीते दिन की अपेक्षाकृत रविवार को गंगा के जल स्तर में 36 सेंटीमीटर की कमी आई है। 30 जून की रात को पर्वतीय क्षेत्रो में हुई झमाझम बारिश से एक जुलाई को गंगा उफान पर आ गई थी। गंगा का जल स्तर 339.10 मीटर जा पहुंचा था। जो खतरे के निशान से सिर्फ 40 सेंटीमीटर कम था। पुलिस प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया था। लेकिन अब जल स्तर में धीरे-धीरे कमी आने लगी है। शनिवार को गंगा का जल स्तर 338.74 मीटर था। जो रविवार को घटकर 338.38 मीटर रह गया है। उप जिलाधिकारी कुसुम चौहान ने बताया कि गंगा के जल स्तर में कमी जरूर आई है। लेकिन इसके बाद भी सभी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


श्रद्धालु बोले, बदरी-केदार पर पूरा विश्वास
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में शरीक होने आए विभिन्न प्रांतों के श्रद्घालु बीटीसी परिसर स्थित पूछताछ केंद्र में पहाड़ों पर मौसम के मिजाज का हाल पूछ रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बादल फटने की जानकारी लेने के बाद अपने वाहनों से जय बदरी, जय केदार बाबा के जयघोष के साथ आस्था पथ की ओर रवाना हो रहे है। यात्रियों का कहना है कि उनको बाबा बदरी-केदार पर पूरा भरोसा है, वे अपने भक्तों की स्वयं रक्षा करते है।

रविवार को 19 यात्रियों का जत्था बैंगलौर से ऋषिकेश चारधाम बस अड्डा पहुंचा। चारधाम यात्रा में शामिल होने आए इस जत्था में ज्यादातर पति-पत्नी हैं। फोटोमीट्रिक पंजीकरण करवाने से पहले यात्रियों ने पूछा कि पहाड़ों पर मौसम कैसा है। अपर्णा बालचंद्र कुलकर्णी, राघवेंद्र कृष्ण कुलकर्णी, दीपा कुलकर्णी, हेमवती बाई राव, वासुदेव कृष्ण कूलकर्णी, गीता राघवेंद्र कूलकर्णी, आर बाबू राव ने बताया कि पहाड़ों पर मौसम कैसा भी हो। हमें भगवान बदरी-केदार पर पूरा विश्वास है। वे भक्तों की यात्रा में बाधक कभी नहीं बनते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed