फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Eight months ago, a telecom company had dug

Rishikesh News: टेलीकाॅम कंपनी ने खोदी सड़क, आठ माह बाद भी नहीं बनी

Sun, 03 Mar 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Eight months ago, a telecom company had dug
I- हरिपुर और निगम रोग को जोड़ने वाली सड़क पर आवागमन में हो रही परेशानी
विज्ञापन

I

I- स्थानीय लोगों ने सड़क की शीघ मरम्मत नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनीI

हरिपुर और निगम रोग को जोड़ने वाली सड़क बदहाल पड़ी है। आठ माह पहले एक टेलकॉम कंपनी ने फाइबर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी थी। उसके बाद से अब तक मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढें बने हुए हैं। स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं।

करीब आठ माह पहले एक टेलीकॉम कंपनी ने राजकीय इंटर कॉलेज के सामने हरिपुर और निगम रोड को जोड़ने वाली सड़क पर फाइबर लाइन बिछाई थी। कंपनी ने नगर पंचायत को सड़क की कटिंग का पैसा भी जमा करवाया था, लेकिन नगर पंचायत ने अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की। स्थानीय लोग कई बार नगर पंचायत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क की मरम्मत की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन




सड़क से राजकीय इंटर कॉलेज और एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। बारिश के समय उधड़ी और गड्ढों से भरी सड़क पर जलभराव हो जाता है। स्कूल आने और जाने के दौरान बच्चे गड्ढों में हुए जलभराव के बीच से होकर गुजरते हैं। दोपहिया वाहनों के रपटने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय निवासी नागेंद्र दत्त बेंजवाल, समरेश, हुकुम बहादुर, सुनील मेहरा, इंदु शेखर, हेमंत शर्मा, संजीव, राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक और बच्चे गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। बताया कि जब नगर पंचायत को रोड कटिंग का भुगतान कर दिया गया है तो सड़क की मरम्मत क्यों नहीं जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो उनको नगर पंचायत कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।



I
I

Iनिर्माण अनुभाग टेलीकॉम कंपनी की ओर से खोदी गई सड़कों का निरीक्षण कर रहा है। जिस सड़क की रोड कटिंग का पैसा जमा करवाया गया है, उसकी जल्द से जल्द मरम्मत शुरू करवाई जाएगी।
I

I
I

Iएमएल शाह, अधिशासी अधिकारी, सेलाकुईI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed